Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दीवाली पर घर में छाया मातम, युवक की मौत

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर हुए हादसे ने एक घर की खुशियां मातम में बदल दी। दूध लेने जा रहे है। युवक को तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जीतपुर नेगी निवासी ललित कुमार आर्य पुत्र टीकम आर्य देवलचौड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में कारीगर की नौकरी करता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपने साथी संग बाइक से दूध लेने के लिए गन्ना सेंटर के किसी गाँव जा रहा था। गन्ना सेंटर से कुछ दूर पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में ललित के सीने और सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद टेंपो से उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मेडिकल चौकी इंचार्ज मनवर सिंह बिष्ट ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया। और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल ललित को देखने के बावजूद लोगों ने उसे उठा अस्पताल पहुँचाने की कोशिश तक नहीं की। जिसके बाद ललित ने ही अपने फोन से रेस्टोरेंट मालिक अंकित नेगी को फोन किया। जिसके बाद मालिक ने मौके पर पहुँच ललित को एसटीएच पहुँचाया, जहां अस्पताल में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Exit mobile version