Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र सिंह पवार मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत, समर्थकों में खुशी की लहर…

ज्योती यादव,देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री धीरेंद्र सिंह पवार को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। संगठन और सरकार में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले पवार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनप्रतिनिधि वर्गों ने उन्हें बधाई दी है।
श्री पवार भाजपा के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पूर्व वे मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) के पद का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासन और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए एक कुशल और अनुभवी प्रशासक के रूप में पहचान बनाई।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि श्री पवार के नेतृत्व और अनुभव का लाभ समिति को मिलेगा तथा मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे संगठन और प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। अनेक लोगों ने विश्वास जताया कि श्री धीरेंद्र सिंह पवार अपनी नई जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन और सरकार के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version