Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अलोकतांत्रिक तरीके से घोषित हुए आपातकाल की वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी..

ज्योती यादव। भाजपा रानीपोखरी मंडल के अध्यक्ष अरुण शर्मा की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र भोगपुर के बूथ सारंधरवाला में गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज में भारत में अलोकतांत्रिक तरीके से घोषित हुए आपातकाल (काला दिवस) की वर्षगांठ के अवसर पर विचार गोष्ठी में सम्मिलित हुए।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि किस प्रकार से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर देश को अनुचित आपातकाल की अग्नि में झोक दिया।

 अध्यक्ष ने बताया कि आपातकाल का विरोध करने वाले लगभग 11.50 लाख राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को और लोगों को जेल में बंद और नजर बंद कर दिया गया देश लगभग 2 साल इस आपातकाल की अग्नि में झुलसता गया और देश के विकास में इसका बहुत गहरा असर पड़ा।

विचार गोष्टी के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के साथ मंडल महामंत्री सुभाष रावत,मंडल उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत,मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुचिता रावत,विक्रम सिंह भंडारी,पूरन सिंह पुंडीर,भानु प्रताप सिंह,ममता रावत,मंजू देवी,अभिषेक कृषाली,संदीप भट्ट जी,पंकज नेगी,भरत मनवाल,सुनील यादव एवं अनेक कार्यक्रता एवं स्थानीयकरण निवासी सम्मिलित हुए।

Exit mobile version