Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

समाज में नारी सशक्तिकरण के लिए स्वावलंबन जरूरी – आरुषि,50 जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क वितरित किए गैस के चूल्हे

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर पालिका सभागार में स्पर्श गंगा अभियान के तहत महिला सशक्त भारत के निमित जरूरतमंद महिलाओं को स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोंजिका आरुषि निशंक पोखरियाल 50 महिलाओं को निशुल्क गैस के चूल्हे वितरित किये।मुख्य अतिथि आरुषि निशंक पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में मातृशक्ति का सम्मान बहुत जरूरी है

कहा कि स्वावलंबन नारी सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है! स्वावलंबी होने से महिलाओं का स्वाभिमान और आत्मसम्मान बढ़ता है साथ ही प्रतिकूल परिस्थितियों को नकारने करने की क्षमता भी हासिल कर लेती है। इसलिए आज के युग में महिला शक्ति को परजीवी ना होकर स्वावलंबी बनना चाहिए ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति बढ़ाने में भी सहयोगी बना सके।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मातृशक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमि का निभानी चाहिए। जिससे महिलाओं को समाज में समान अधिकार मिल सके।

इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट, पूर्व प्रधान अठूर वाला पुरुषोत्तम डोभाल,सभासद सुरेश सैनी, रेखा मैठानी भट्ट, संगीता बिजलवान, सभासद विनीता राजपूत,प्रेम सिंह पम्मी राज, कमल गोला, ऋषि परमार, एन आर भट्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version