Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

परीक्षा आवेदन पत्र की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर एसडीएम महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन…!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज डोईवाला शहीद दुर्गा महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,  के छात्रसंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय डोईवाला के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।

छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देने का मुख्य कारण बताया  कि बीए/बीएससी/बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के कुछ छात्र छात्राओं ने किसी कारणवश परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भर पाए थे उनके परीक्षा आवेदन पत्र की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाये और कुछ छात्र छात्राएं को (NEP) के तहत पुनः प्रवेश होना था पर वह प्रवेश नही ले पाये थे उनकी भी तिथि को बढ़ाया कि मांग की।

ज्ञापन देने में छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह, मनीत कुमार, कैलाश भट्ट, अंशुल, सुधांशु, मोहित, अनुज बिष्ट,आयुष रावत उपस्थित रहें।

Exit mobile version