Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Saved Young Man’s Life : मसूरी में पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई में गिरे युवक की जान बचाई ।

Saved Young Man's Life

Saved Young Man's Life

Saved Young Man’s Life : मसूरी में एक युवक स्कूटी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवान घटनास्थल पहुचे और गहरी खाई से गंभीर हालत में युवक को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भेजा गया।

Saved Young Man’s Life : अनियंत्रित हो गई जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा

मसूरी एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि मसूरी के एक होटल में कार्यरत कर्मचारी 30 वर्षीय रतन शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी जम्मू कश्मीर हाल निवासी बर्लोगंज मसूरी कल शाम किराए पर स्कूटी लेकर घूमने के लिए टिहरी बाईपास रोड की ओर निकला जहां पर वह उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा।

Saved Young Man’s Life : युवक के सिर पर गहरी चोट आई

उन्होने बताया कि पुलिस और अग्निशमन दल के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गहरी खाई से निकाला गया वही युवक के सिर पर गहरी चोट आई है और उसे मैक्स अस्पताल भेजा गया है वही घटना की जांच की जा रही है वह घायल युवक के होटल प्रबंधन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version