Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Save Religion Save Country Campaign : उत्तराखंड में धर्म बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत निकाली रैली

Save Religion Save Country Campaign

Save Religion Save Country Campaign

Save Religion Save Country Campaign : मां गंगा बचाओ धर्म बचाओ देश बचाओ अभियान को चलाते हुए सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में ताली ताली बजा कर ग्रामीण विकास मंत्री यतिस्वरानंद महाराज से पूछा क्यों ग्रामीणों की आड़ लेकर अवैध खनन करवाना चाहते हैं? क्यों ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं ?उन्होंने पूछा क्यों मां गंगा का चीर हरण करवाने पर तुले हैं ?अगर वह गांव वालों के इतने शुभचिंतक हैं तो क्यों नहीं शासनादेश जारी करवा देते हैं वैसे भी इस समय तो डबल इंजन की सरकार है और स्वामी यतिस्वरानंद मुख्यमंत्री के बेहद करीबी हैं ऐसा शासनादेश क्यों नहीं लागू करवा देते। ताकि पूरे प्रदेश के ग्रामीणों को रोजी-रोटी आजीवन चलती रहे। उन्होंने बताया कि मोदी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने जब वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो भरे मंच से कहा था मुझे माँ गंगा ने बुलाया है, और मैं माँ गंगा का बेटा हूं। जिस प्रकार माँ गंगा के साथ छल करके हरीश रावत ने माँ गंगा को नदी घोषित किया था। फिर बाद में पश्चाताप करते रहे !

Save Religion Save Country Campaign : उत्तराखंड की जनता झूठी घोषणाओं के छैलावे पन में नहीं आएंगी

इसकी जांच कब तक होगी कब तक राजस्व चोरी में नेताजी जेल जाएंगे? एक तरफ अधिकारी बयान दे रहे हैं, कि अवैध खनन नहीं होगा। दूसरी ओर प्रशासन के लिए सख्त हिदायत देकर मंत्री अधिकारियों का मनोबल तोड़ रहे हैं! सुराज सेवा दल समय-समय पर भ्रष्टाचार पोल खोल कार्यक्रम करता रहेगा !और उत्तराखंड की जनता झूठी घोषणाओं के छैलावे पन में नहीं आएंगी!

Exit mobile version