Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

माजरी ग्रांट में परचून की दुकान में आग लगने से समान ख़ाक..

ज्योती यादव,डोईवाला। देर शाम माजरी ग्रांट में एक दुकान में आग लगने से समान जलकर खाक हो गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंची। डेंटल कॉलेज लालतप्पड माजरी ग्रांट में पुष्पा देवी की परचून की दुकान है।

शुक्रवार को शाम 8.30बजे के आस पास दुकान बंद कर चली गईं थीं। करीब आधे घंटे बाद लोगो को दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। हो हल्ला होने पर लोग जमा हो गए और दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाना शुरु कर दिया।

लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। सुचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। आग लगने से दुकान में रखा काफी समान जल गया। माजरी प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version