Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सहसपुर गैंगरेप मामला: रिपोर्ट में नहीं आई रेप की पुष्टि, पुलिस कर रही जांच

संवाददाता(देहरादून):  राजधानी दून के सहसपुर थाना क्षेत्र में कल विवाहिता द्दारा लगाये गये गैंगरेप के आरोपो में बडा खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो पिता ने अपनी युवती को मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया है ज्बकि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नही हुई है। लिहाजा पुलिस ने राहत की सांस भी ली है हलांकि दर्ज मुकदमे में फिलहाल जांच जारी है। घटना स्थळ पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये डीआईजी अरूण मोहन जोशी पंहुचे थे मुकदमा भी तत्काल दर्ज करवाया था।

कल देर शाम मिली विवाहिता से गैंगरेप के आरोप को गंभीरता से लिया गया। यूपी में हुई घटनाओं से पहले ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। देर रात ही जनप्रतिनिधियों को बुलाकर डीआईजी व एसपी देहात ने वार्ता करते हुये मुकदमा भी दर्ज कराया था। एसपी देहात फोर्स समेत थाने में ही डटे रहे सुबह छह बजे एसपी देहात वापस लौटे है। महिला के लगाए गये आरोपो में जो घटना स्थल बताया गया था प्रथम दृष्टया उसे भी पुलिस संदिग्ध मान रही थी क्योंकि इतनी भीड भाड वाले स्थान पर ऐसा वाक्या हो और जानकारी किसी को न हो पाए ऐसा मुश्किल है।एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

 

Exit mobile version