Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आरटीओ प्रवर्तन और परिवहन निगम ने चलाया संयुक्त अभियान, पांच बसें सीज

देहरादून। आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी और उत्तराखंड परिवहन निगम के एजीएम आरएल पैन्युली ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस संयुक्त अभियान में 23 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के तहत हर्रावाला, जोगीवाला, कारगी चैक, आईएसबीटी और आशारोडी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही पांच बसें बंद की गई। आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि एक 42 सीटर बस में 101 यात्री सवार पाए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके।

Exit mobile version