Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगर पालिका द्वारा “रोको टोको पूछो” जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ…

Roko Toko Poochho" public awareness campaign launched by the municipality.

ज्योति यादव डोईवाला: आज डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोईवाला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डोईवाला द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने हेतु “(“रोको ,टोको, पूछो “”) अभियान की शुरुआत” स्वच्छ सर्वेक्षण 2023, के तहत की गई। जिसके तहत नगरपालिका टीम द्वारा सभी विद्यालयों ,सभी व्यवसायिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की एक नई पहल की गई।

जिसमें आम जनमानस को कूड़े को पृथक करने हेतु सोर्स सेग्रीगेशन ,,और सिंगल यूज प्लास्टिक, को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए जाने हेतु, साथ ही आम जनमानस को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत (“””मेरा शहर मेरी पहचान””) की भावना प्रेरित करने हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

Exit mobile version