देहरादून – हरिद्वार जिले में के ज्वालापुर में हाल ही में हुई 3 करोड़ की डकैती लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है । आपको बता दें इस डकैती से प्रदेश के पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है । प्रदेश पुलिस पर लगातार यह सवाल खड़े हो रहे थे कि कैसे पुलिस की इतनी दुरुस्त मौजूदगी में डकैतों ने ना सिर्फ डकैती की बल्कि वे फरार भी हो गए ।
इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने डकैती के संबंध में पुलिस टीमों के कार्यों की समीक्षा कर जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया । डीजीपी अशोक कुमार ने बताया गया कि घटना के अनावरण के लिए 10 टीमें लगी हुई हैं। किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा । इसके साथ ही डीजीपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भरोसा रखे शीघ्र घटना का खुलासा किया जायेगा।

