Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सड़क हादसा: बीच सड़क में अज्ञात वाहन ने कुचला व्यक्ति, चल रही शिनाख्त अनजान की


संवाददाता(देहरादून):  सड़क हादसों में आए दिन लोगो की मौत हो जाती हैं। असल वजह क्या होती हैं । यह सबको पता होता हैं कि उस इंसान की ही गलती होती है। जो हमेशा अपने को गलत नही ठहराता है। और असल वजह तो इंसान की खुद की होती हैं। ठीक आज एक ऐसी घटना का जिक्र हम करने वाले हैं। जो उस नादान को कुचल गयी जिसकी बिल्कुल भी गलती नही थी। उसे क्या पता था उसकी यह आखिरी रात ही हैं।

आपको बता दे, चौकी हरबर्टपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून रोड हरबर्टपुर पर एक अज्ञात वाहन द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मार कर बुरी तरीके से कुचल दिया है तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई मौके पर तुरंत चौकी हरबर्टपुर से फोर्स को रवाना किया गया मौके पर उक्त व्यक्ति का शव अज्ञात वाहन से कुचले जाने के कारण क्षत-विक्षत था जिसको प्राइवेट वाहन द्वारा मोर्चरी भिजवाया गया उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है अज्ञात शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए मोर्चरी विकासनगर में रखा गया है जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था दो-तीन दिन से हरबर्टपुर में सड़क पर ही इधर उधर टहलता रहता था व सड़क के आसपास ही रात्रि में सो जाता था शव का पंचायतनामा की कार्यवाही की गई है अज्ञात शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, बाद शिनाख्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version