Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून पुलिस की स्पा सेंटर पर रेड, जानिए क्या है पूरा मामला !

Red at Dehradun Police Spa Center, know what is the whole matter!

देहरादून : डालनवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके से एक युवक और दो महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है वहीं स्पा सेंटर का चालक फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक केबिन में महिला और पुरुष निवस्त्र आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं दूसरी महिला रिसेप्शन में बैठी थी। बताया कि ओल्ड सर्वे रोड स्थित पटाया यूनी सेक्स सेलून एंड स्पा सेंटर पर बीते दिन शुक्रवार रात अचानक छापेमारी की गई। जिसमे स्पा सेंटर के एक केबिन में एक पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। केबिने से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। पकड़े गए व्यक्ति की स्पा सेंटर के रजिस्टर में कोई प्रविष्टि नहीं पाई गई। वहीं पूछताछ में पता चला है कि सेंटर मालिक सुशील चौधरी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कर रहा था। रिसेप्शन में बैठी महिला भी इसमे शामिल है। पुलिस ने मौके से तीन को गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर संचालक की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि देहरादून पुलिस स्पा सेंटरों में छापेमारी अभियान चलाए है जिसमे कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रदेश भर से कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां स्पा सेंटर और ब्लूटी पार्लर के नाम पर अवैध धंधा किया जा रहा है। देहरादून एसएसपी ने सेंटर संचालकों को स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और हर ग्राहक की डिटेल लेने के निर्देश दिए हैं लेकिन फिर भी संचालक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Exit mobile version