Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दिल्ली मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्तियां

दिल्ली। देश की राजधानी में दिल्ली मेट्रो में 30 पदों पर भर्तियां निकली हैं, ये नियुक्तियां दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर होनी हैं। जिन अभ्यर्थियों को आवेदन करना हो वह दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट कमसीपउमजतवतंपस.बवउ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहें इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है।
दिल्ली मेट्रो में आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। जिसकी सूची दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस परीक्षा देनी होगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में क्डत्ब् मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version