Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पतंजलि योगासन प्रतियोगिता में प्राप्त किया गोल्ड मेडल….!

ज्योति यादव,डोईवाला। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 26 नवंबर से 29 नवंबर 2022 तक पतंजलि विश्वविद्यालय में स्टेट योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस बैच 2020 के छात्र राघव गुप्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल अर्जित किए। जिससे राघव का चयन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जो कि उदयपुर में आयोजित होगा। इससे पूर्व में भी राघव गुप्ता ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड एवं ब्रोंज मेडल प्राप्त किए हैं।

Exit mobile version