Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दुष्कर्म मामला: नाबालिका के साथ हुआ दुष्कर्म, 24 घंटे में अपराधी हुआ गिरफ्तार

संवाददाता(देहरादून): आए दिन दुष्कर्म की घटना हमारे सामने आती रहती है। इसी के चलते एक बार फिर ऐसी ही वारदात का सामना एक नाबालिक ने किया है। दरअसल, नाबालिक को बहला -फुसलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चलिए आपको बताते है यह मामला कहा का है।

आपको बता दे, यह मामला उत्तराखंड के तुनवाला जगह का हैै। जहां लोअर तुनवाला निवासी वादिनी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को आरोपी आमिर पुत्र शमशान निवासी बल्लूपुर कैंट देहरादून का रहने वाला है। एक दिन मौका लगते ही अरोपी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तथा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पुलिस ने किया आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी, तथा इस मामले को पोक्सों अधिनियम के अंर्तगर्त धारा 363,366a ,376,504,506 के अंदर रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी गणों द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गयी। वही पुलिस की कड़ी सख्ती के बाद आरोपी को 24 घ्ंाटे के अंदर पकड़ लिया गया।

Exit mobile version