Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रानीपोखरी–ऊर्जा निगम ने जी 20 सम्मेलन के लिए अपनी तैयारियों को किया पूरा। अधिकारियों ने किया कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

ज्योति यादव, रानीपोखरी। मई माह के आखरी सप्ताह में होने वाले जी 20 सम्मेलन के लिए ऊर्जा निगम ने भी अपनी तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए विभाग के तमाम बड़े अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में बने हुए हैं।

आज सुबह भारी बारिश के बावजूद ऊर्जा निगम के एमडी अनिल कुमार, निदेशक ऑपरेशन एमएल प्रसाद, चीफ़ इंजीनियर एमआर आर्य, एसई गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता डोईवाला वीके सिंह, अधिशासी अभियंता ऋषिकेश शक्ति प्रसाद ने ऊर्जा निगम के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
बारिश के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों की टीम ने जोली ग्रांट एयरपोर्ट, रानी पोखरी और ऋषिकेश तक विद्युत पोल की शिफ्टिंग, सड़क की जद में आ रहे पोलो को स्थानांतरित करने से संबधी, झूलते बिजली के तार का दुरुस्तीकरण, कई स्थानों पर बिजली लाइन को अंडर ग्राउंड करने से संबधी कायोॅ का निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने जी 20 सम्मेलन को देखते हुए सभी कार्य जल्दी पूरे कर लेने की बात कही।
रानी पोखरी विद्युत सब स्टेशन के जेई रिशीराम ने बताया कि अधिकारियों ने सभी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संतुष्टि जताई।
शासन स्तर से मिले दिशा निर्देशों के बाद ऊर्जा निगम बिजली से संबधित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने हेतु युध् स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version