Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

IPL 2020 : राजस्थान राॅयल्स ने राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

संवाददात( नई दिल्ली) : इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में आज शनिवार को पहले मुकाबले में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। प्वॉइंट टेबल की बात करें तो आरसीबी के खाते में 10 प्वॉइंट्स हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खाते में अभी महज छह प्वॉइंट्स हैं।

Exit mobile version