Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Program By Kirtan Troupe : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कीर्तन मंडली द्वारा कार्यक्रम

Program By Kirtan Troupe

Program By Kirtan Troupe

रिपोर्ट–ज्योति यादव

Program By Kirtan Troupe : डोईवाला : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मां ज्वारना सुरी कीर्तन मंडली भानियावाला की अध्यक्ष रीना चौहान के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवान ने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया, कहा कि आज की महिलाएं देश प्रदेश में हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

Program By Kirtan Troupe : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मां ज्वारना सूरी कीर्तन मंडली द्वारा कार्यक्रम

रानी पोखरी के भोगपुर में स्थित तेलपुरा में स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुमिति भंडारी के आवास पर महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मां ज्वारना सूरी कीर्तन मंडली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवान विशिष्ट अतिथि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम सिद्धू ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

Program By Kirtan Troupe : सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

कार्यक्रम में क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष की बराबरी कर रही हैं।कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति पेश कर अन्य महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया महिलाओं ने कविताओं की प्रस्तुति कर अन्य महिलाओं को लोटपोट कर दिया। इस मौके पर कीर्तन मंडी के अध्यक्ष रीना चौहान, माया अधिकारी, रक्षा पुंडीर, गीता बहुगुणा, शशी नेगी, पूनम रावत आदि महिलाएं मौजूद थी।

Exit mobile version