Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मुजफ्फरनगर में 20 फरवरी को आएंगी प्रियंका वाड्रा, किसान महापंचायत को करेंगी संबोधित !

Priyanka Vadra to visit Muzaffarnagar on February 20, farmers will address mahapanchayat

मुजफ्फरनगरसहारनपुर और बिजनौर में किसान महापंचायत के सफलता के बाद अब कांग्रेस मुजफ्फरनगर में किसानों को जुटाने की तैयारी कर रही है। यहां भी किसानों की महापंचायत की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर के बघरा में किसानों को संबोधित करेंगी। हालाकि अभी इनका पूरा कार्यक्रम तय नहीं है। लेकिन एक सूचना के अनुसार 20 फरवरी को इनका दौरा होगा।

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा 20 फरवरी को बघरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। शहर के एक रेस्टोरेंट में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 20 फरवरी को कांग्रेस की ओर से बघरा स्थित मैदान में विशाल जनसभा होने जा रही है। इसके लिए गांव-गांव जाकर सभी वर्गों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। प्रियंका वाड्रा जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इन तैयारियों में जुट गए हैं। तमाम तैयारियों के लिए व्‍यवस्‍थाएं बनाई जा रही हैं। साथ ही प्रशासन से भी इसकी अनुमति ली जाएगी।

कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों करेंगे एकजुट

किसान महापंचायत को सहारनपुर और बिजनौर जैसे ही सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों व अन्‍य वर्गों को एकजुट करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा जानकारी दी कि प्रियंका वाड्रा के अन्‍य कोई भी कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। अभी बस इस बात की सूचना मिली है कि वह 20 फरवरी को महापंचायम में शामिल होंगी।

बिजनौर में पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा था निशाना

सोमवार को हुई बिजनौर में महापंचायत के दौरान प्रियंका वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि किसान ठंड में किसान सड़कों पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं, लेकिन पीएम उनकी समस्‍या जानने को भी तैयार नहीं है, वे विदेश का दौरा कर सकते हैं लेकिन किसानों से मिलने के लिए दो से तीन किमी भी नहीं जा सकते।

प्रियंका वाड्रा के भाषण पर होंगी नजरें

सहारनपुर और बिजनौर में कांग्रेस की तरफ से आयोजित की गई महापंचायत प्रियंका वाड्रा ने किसानों को संबोधित किया था। इन दोनों किसान महापंचायतों में प्रियंका का भाषण लगभग एक ही जैसा रहा। प्रियंका वाड्रा के पूरे संबोधन में निशाने पर पीएम मोदी ही रहे, लेकिन उनके भाषण में कोई नयापन नहीं था। दस फरवरी को सहारनपुर और सोमवार को बिजनौर, दोनों ही जगह उनके निशाने पर पीएम मोदी ही थे। दोनों ही जगहों पर उन्होंने पूंजीपतियों को मोदी का मित्र बताया।

Exit mobile version