Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रियंका गांधी तीन के दौरे के बाद आज लौटेंगी वापस, शनिवार को मसूरी की वादियों का लिया लुत्फ।

priyankagandhi MUssoorie

मसूरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बच्चों के साथ आज वापस दिल्‍ली लौटेंगी। शनिवार को उन्‍होंने मसूरी की वादियों का लुत्फ लिया। निजी दौरे पर आईं प्रियंका शनिवार शाम सूर्यास्त का मनमोहक नजारा देखने क्लाउड एंड पहुंचीं। यहां सूर्यास्त के समय आसमान में छाई लालिमा का विहंगम नजारा विश्व प्रसिद्ध है।

बता दें कि तीन दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड आईं प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पुत्र रेहान और पुत्री मिराया के साथ मसूरी पहुंचीं। वह यहां गांधी परिवार के करीबी टिक्का बिजेंदर सिंह के कपूरथला पैलेस स्थित आवास में ठहरी हैं। आज उनके दिल्ली लौटने की संभावना है। प्रियंका शुक्रवार को दून पहुंची थीं और पहले दिन उन्होंने दून में ही गुनियाल गांव स्थित अंतारा सीनियर लिविंग अपार्टमेंट में विश्रम किया। प्रियंका सुबह करीब दस बजे देहरादून से मसूरी के लिए रवाना हुईं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले उन्होंने देहरादून में किसी परिचित से मुलाकात की। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित कपूरथला पैलेस पहुंचीं। प्रियंका को भी दून और मसूरी से खासा लगाव है। जिसके चलते वह अक्सर यहां आती रहती हैं। उधर, मसूरी में कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका से मिलने का प्रयास किया, लेकिन निजी दौरे का हवाला देते हुए वह किसी से नहीं मिलीं। उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी।

Exit mobile version