Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Priyanka Chopra का खुलासा- मिस वर्ल्ड के आखिरी राउंड में खुल गया था ड्रेस का टेप, फिर ऐसे बचाया खुद को। 

priyanka_miss_world

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतकर दुनियाभर में अपनी धाक जमायी थी। इस बात को 20 साल हो चुके हैं और इस दौरान प्रियंका ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए कई सफलताएं अपने नाम दर्ज़ की हैं। एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ उन्होंने ख़ुद को ग्लोबल सेलेब्रिटी के मुक़ाम तक पहुंचाया है। हाल ही में प्रियंका ने पीपुल मैगज़ीन को दिये इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रियंका ने बताया कि ताज़ पहनते समय उनके साथ वॉर्ड्रोब मालफंक्शन होने वाला था, जिसे अपनी सूझ-बूझ से बचा लिया।

प्रियंका ने मैगज़ीन से बात करते हुए कहा- साल 2000 और मैंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। मेरी ड्रेस खुलने वाली थी। जब तक ताज पहनने का समय आया, मैं पसीने से नहा गयी थी, क्योंकि यह बहुत तनाव भरा था। मेरा टेप खुल गया था। प्रियंका ने आगे बताया कि वॉक के समय मैं अपने हाथ नमस्ते के अंदाज़ में जोड़े रही। लोगों ने समझा में नमस्ते कर रही हूं, मगर असल में मैं अपनी ड्रेस को पकड़े हुए थी। कितना कष्टकारी था वो।

हाल ही में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड इवेंट के दौरान हुई एक और मज़ेदार घटना का खुलासा इंस्टाग्राम पर किया था। प्रियंका ने बताया कि ताज जीतने के बाद उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें बधाई देने के बजाय सबसे पहले उनसे पूछा कि अब उनकी पढ़ाई का क्या होगा। प्रियंका ने उन लम्हों को याद करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो अपनी मॉम के साथ बात कर रही हैं।

प्रियंका की अब नेटफ्लिक्स की अ व्हाइट टाइगर में नज़र आएंगी, जो इसी नाम से आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसे पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा प्रियंका कथित तौर पर कीनू रीव्स की मैट्रिक्स की अगली फ़िल्म में भी काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग जर्मनी में चल रही है।

Exit mobile version