Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रदेश के पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना , कही ये बात

Dehradun: Prime Minister Narendra Modi also expressed his views on water and forest conservation during Mann Ki Baat program today. During this, PM Modi mentioned environmentalist and retired teacher Sachchidanand Bharti of Pauri district of Uttarakhand and appreciated the work done by him for forest conservation. Satchidananda Bharati is known for the conservation of water and forest. Environmentalist Sachchidanand Bharti, who is working for the conservation of water and forest in Garhwal, says that nature is the basis of our life along with water, forest and land. Not only humans, but all the living beings depend on it. All are connected to each other, in which we call life chain. If even a single link breaks in it, then the whole life management gets affected badly. We are all part of nature. So we also have some responsibilities towards nature. We have to adapt our way of life according to nature. Let us tell you that Satchidanand Bharti, a native of Gadkhark village of Birkhal block (District Pauri Garhwal), has been working in the field of environment for the last four decades. His Pani Rakho movement is world famous.

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान जल और जंगल संरक्षण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पर्यावरणविद् और सेवानिवृत्त शिक्षक सच्चिदानंद भारती का जिक्र किया और उनके द्वारा जंगल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। सच्चिदानंद  भारती को जल और जंगल के संरक्षण के लिए जाना जाता है। गढ़वाल में जल और जंगल के संरक्षण के लिए काम कर रहे पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती का कहना है कि जल, जंगल और जमीन के साथ प्रकृति हमारे जीवन का आधार है।केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि समस्त जीव सृष्टि इस पर निर्भर है। सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, जिसमें हम जीवन श्रृखंला कहते हैं। यदि इसमें एक भी कड़ी टूटती है तो समूचा जीवन प्रबंध बुरी तरह प्रभावित होता है। हम सभी लोग प्रकृति के ही अंग हैं। इसलिए हमारी प्रकृति के प्रति कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। हमें अपनी जीवन पद्धति को प्रकृति के अनुरूप ढालना ही होगा।बता दें कि बीरोंखाल ब्लाक (जिला पौड़ी गढ़वाल) के गाडखर्क गांव के मूल निवासी सच्चिदानंद भारती पिछले चार दशक से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनका पाणी राखो आंदोलन विश्व प्रसिद्ध है।

Exit mobile version