Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विश्व पटल पर प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया भारत का सम्मान -पूर्व विधायक संजय गुप्ता

ज्योति यादव, डोईवाला। कुड़कावाला शिव मंदिर पर बतौर मुख्य अतिथि लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया, उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सम्मान बढ़ाया है केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया, कहा कि आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव मे युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है, 2024 में फिर एक बार केंद्र में भाजपा का परचम लहराएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होंगे।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है सबका साथ, सबका विकास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार काम कर रही है।

कार्यक्रम में अभिषेक लोधी, संजीव लोधी, मनीष छेत्री, सौरभ पाल, राहुल राणा, अंकित कंटूरा, सचिन चमोली, अशोक वर्मा, प्रताप सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version