Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

11 जून को होने वाली संत निरंकारी समागम की तैयारियां तेज

ज्योति यादव,डोईवाला। रानीपोखरी में होने वाली निरंकारी संत समागम की तैयारियां तेज हो गई। संत निरंकारी समागम का आयोजन 11 जून को राजकीय रेशम फार्म निकट राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी मे होगा।

संत निरंकारी समागम से जुड़े भोगपुर इंचार्ज मुखी जयपाल सिंह भंडारी ने बताया कि लगभग 20 हजार संगत के पहुंचने का अनुमान है। सेवादल के कार्यकर्ता दिन रात समागम की तैयारी में जुटे हुए है।

बुनियादी व्यवस्थाओं में स्नानागार, शौचालय, प्याऊ, डिस्पेंसरी, खोया पाया, अनाउंसमेंट, समागम कमेटी, प्रकाशन प्रेस एवं पब्लिक सिटी स्वागत कक्ष, वरिष्ठ नागरिक की देखभाल के अलावा समागम में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

समागम की व्यवस्था को बनाने में हरभजन सिंह, हरीश बांगा, अर्जुन सिंह पुंडीर, सुशीला पुंडीर, सावित्री तोमर आदि मौजूद है।

Exit mobile version