Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

गंगा स्नान के लिए पुलिस महकमे की तैयारियां शुरू

देहरादून। 14 जनवरी को होने वाले गंगा स्नान के लिए पुलिस महकमें ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस मुस्तैदी से कार्य करना चाहती है। वहीं मकर संक्राति को होने वाले कुंभ के शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे, और अगले माह होने वाले 14 जनवरी के स्नान के लिए मेला पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। अन्य श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के बाद यात्री स्नान कर सकेंगे। शादी स्नान के दिन दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को मध्य हरिद्वार एवं देहरादून की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर गंगा स्नान करना होगा।

Exit mobile version