Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा रानी पोखरी में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का किया गया उद्घाटन, क्षेत्र की जनता कर रही थी लंबे समय से मांग

ज्योती यादव, रानीपोखरी। आज मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रानीपोखरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा के प्रयास से क्षेत्रीय  विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा रानीपोखरी क्षेत्र वासियों के लिए प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की सौगात दी गई,

तथा आज उक्त जनऔषधि केंद्र का विधिवत उद्घघाटन किया गया,

मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा द्वारा बताया गया की काफी लंबे समय से क्षेत्र की जनता की यह मांग थी कि अन्य क्षेत्रों की भांति रानीपोखरी में भी प्रधान मंत्री जनऔषधि केंद्र खुलना चाहिए।

इसे ध्यान में रखते हुए माननीय विधायक द्वारा यहां पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलवाया गया जिसका जनता को लाभ मिल सकेगा।

माननीय विधायक  द्वारा जन औषधि केंद्र के मालिक मनीष सती और क्षेत्र वासियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर जन औषधि केंद्र के मालिक सती जी के परिवार के साथ ही नवीन चौधरी,जीवन चौहान, दिनेश सजवान, विक्रम भंडारी,सुभाष रावत, मनोज शर्मा, अभिषेक क्रिशाली,श्री भरत मनवाल, धर्मेन्द्र रावत, पूरन पुंडीर, बिक्रम सिंह नेगी, वाजिद अली,इत्यादि काफी संख्या में क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version