Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दून में फर्जी सरकारी लोन के पोस्टर लगे मिले, मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी देहरादून नगर क्षेत्र में फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री योजना के द्वारा आधार कार्ड, पर्सनल, होम व बिजनेस लोन के भ्रामक पोस्टर के माध्यम से जनता से धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गत 4 दिसंबर 2020 को चौकी लखीबाग क्षेत्र स्थित आढ़त बाजार में दीवारों पर प्रधानमंत्री योजना के द्वारा आधार कार्ड लोन, पर्सनल लोन, होम लोन व बिजनेस लोन लिए जाने से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर चिपके हुए होने का संज्ञान लिया गया था। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देहरादून ने जाँच क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर से करायी गई जिसकी जांच में सामने आया कि इस सम्बन्ध में दिवारों पर उक्त फोटो चस्पा किये पाये गये है। प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत आधार कार्ड लोन व पर्सनल लोन होम लोन व बिजनेस लोन के पोस्टर आम लोगां को धोखा देकर उनसे पैसा एठना मकसद है। जांच में पता चला कि इस प्रकार की कोई योजना भारत व राज्य सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

Exit mobile version