Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पुलिस ने कसा नशे के सौदागर पर शिकंजा, चैकिंग के दौरान स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ज्योति यादव,डोईवाला। मुख्यमंत्री के विजन “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” को सफल व सार्थक बनाए जाने के लिए पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम व नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान व कार्यवाई की जा रहा।

जिसके चलते पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति जो भारी मात्रा में अवैध स्मैक बेचने के लिए लेकर डोईवाला मे आया था, उसको कुड़कावाला शिव मन्दिर के पास संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया की अभियुक्त राशिद (23) पुत्र नजीम निवासी सहारनपुर को स्कूटी से 15.85 ग्राम समैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Exit mobile version