Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

किशोरी को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया

विकासनगर। घर से लापता नाबालिक किशोरी को पुलिस ने सूचना मिलने पर 6 घंटे में बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। शनिवार को चौकी डाकपत्थर में नाबालिक किशोरी की माता ने सूचना दी कि उनकी बेटी पिछले दिनघर से बिना बताये नाराज होकर कही चली गई है जिसे उन्होंने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों की सूचना पर विकासनगर पुलिस ने गुमशुदा तलाशना शुरु किया तो पता चला कि वो अपने साथ मोबाइल लेकर गई। पुलिस ने गुमशुदा के दोस्तों से संपर्क कर पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने दोस्तों से फेसबुक मैसेंजर से बात करती है। जिस पर उसके एक दोस्त से उसको उसकी लोकेशन के बारे में पता करने के लिए मैसेज करवाया गया। दो घंटे बाद गुमशुदा क लोकेशन चकराता बताई गई तथा एक अन्य फ़ोन से घर पर उसे न ढूढने के लिए फोन कराया गया। फोन की लोकेशन पताकर पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को चकराता से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Exit mobile version