Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Pol Khol Program Organized : सुराज सेवा दल ने किया भ्रष्टाचार पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन

Pol Khol Program Organized

Pol Khol Program Organized

Pol Khol Program Organized : हरिद्वार। माँ गंगा के तट पर सुराज सेवा दल द्वारा बुधवार को गो गंगा गीता गायत्री के सम्मना और उत्तान के प्रति संकल्पित होकर उत्तराखंड के दोहरे चरित्र वाले नेताओ के विरुद्ध में राज्य में एक नए आंदोलन को जन्म देने के लिए सूरज सेवा दल निकल रहा।

Pol Khol Program Organized : भ्रष्टाचार प्रदेश को दिन प्रतिदिन खोखला करता जा रहा

राज्य की जनता यह भली भांति जानती है कि राज्य के नीति निर्माता हमारे सत्ता धारी नेता और भ्रष्टाचारी नौकरशाही का गठबंधन प्रदेश को दिन प्रतिदिन खोखला करता जा रहा हैं। जनता के विकास का धन, जनता की हिस्सेदारी, नेताओं के बेईमान, चालाक, नौकरशाहो द्वारा मलाई समझ कर चाटी जा रही हैं।
सूराज सेवा दल प्रदेश के कोने कोने में जाकर इनकी पोल खोलकर कर जनता को संगठित कर आने वाले समय मे बड़े जन आंदोलन का निर्माण करेगी। हर की पौड़ी पर माँ गंगा का स्मरण कर सुराज सेवा दल के सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का घेराव किया।

Pol Khol Program Organized : रिश्तेदारों के नाम से 19 दुकानें चल रही

वही आबकारी विभाग में एक कर्मचारी के सगे रिश्तेदारों के नाम से 19 दुकानें चल रही है और वही कर्मचारी जिले में ही मौजूद है। उसके बाद नैनीताल दौरे के लिए निकल गए। इस अवसर पर सुराज सेवा दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत, वंदना सोहन, वीर, पूजा, सुनीता, नीतू, मोहिनी, पूनम, उज्वल, संजय, अनिल, निखिल, दीपा, सुदेश, राजकुमार, रविंदर, रोहित, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version