Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर माजरी ग्रांट मे पौधा वितरण व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माजरी ग्रांट मे पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड पोधो का वितरण व उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों के लिए सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशाओं के अलावा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे वितरण किया गया।

ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए सपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, मनोज नोटियाल, गौरव चौधरी, तजेंद्र सिंह, विनोद राणा किरण पाल, रश्मि देवी आदि कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version