Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पिकअप ने मारी विक्रम को टक्कर.. कई लोग घायल..!

ज्योति यादव, डोईवाला
–डोईवाला के प्रेम नगर फाटक पर आज शाम करीबन 5:30 बजे एक विक्रम जिसमें नागल बुलंदा की सवारियां मौजूद थी जो अस्थियां विसर्जन करके हरिद्वार से घर लौट रही थी जिसमें पिकअप ने जोकि विक्रम से पीछे आ रही थी उसने विक्रम को साइड टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की पिकअप ने विक्रम को मिल की तरफ धकेल दिया। जिसने दुर्घटना का रूप ले लिया। इसी दौरान बुलेट से एक लड़की और लड़का वहां से गुजर रहे थे उन को भी चोट पहुंची है। सूचना है कि लड़की के पैर में फैक्चर आ गया है । इस टक्कर से कई लोग घायल हुए। 108 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Exit mobile version