Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Picketing Over Recruitment Scam : करना था भ्रष्टाचार पर वार, कर बैठी भ्रष्टाचार से प्यार- कांग्रेस

Picketing Over Recruitment Scam

Picketing Over Recruitment Scam

Picketing Over Recruitment Scam : देवभूमि उत्तराखंड में जिला सहकारिता बैंक भर्ती घोटाला तूल पकड़ने लगा है।सहकारिता विभाग की नियुक्तियों में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस नेताओ ने सचिवालय के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सहकारिता मंत्री धन सिंह के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूट रहे हैं।

Picketing Over Recruitment Scam : 1 हजार पदों पर हुई भर्ती में भी भारी अनियमितता हुई

इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि इस मामले की जांच रिटायर्ड जज से कराई जानी चाहिए। वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इससे पहले 1 हजार पदों पर हुई भर्ती में भी भारी अनियमितता हुई है।

Exit mobile version