Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पटेलनगर: मुस्लिम काॅलोनी में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

संवाददाता(देहरादून) : पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में दिन में हुआ झगड़ा रात तक पथराव में बदल गया।पुलिस ने समय से मामला समझते हुए ततपरता दिखा दी और मौके पर पहुंचकर लोगो को फटकार कर अलग किया। मुस्लिम कॉलोनी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

पुलिस के मुतबिक आजाद कॉलोनी में रहने वाले वाजिद और इसरार के पक्ष के बीच दोपहर में विवाद हुआ था। एक पक्ष ने तहरीर दी थी। रात्रि में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे को पथराव कर दिया। बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।

Exit mobile version