Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर परवादून जिला कांग्रेस करेगी आंदोलन..

ज्योति यादव,डोईवाला। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिस दिन से डोईवाला-देहरादून मार्ग पर टोल लगाया गया उस दिन से देहरादून व पर्वतीय क्षेत्र की जनता को मुश्क़िलों का सामना करना पड़ रहा है । जनता से भारी टैक्स वसूला जा रहा है । कांग्रेस संगठन व डोईवाला क्षेत्र की जनता ने कई बार टोल टैक्स मांफ करने के लिए आंदोलन किया । इस टोल में मानकों को भी दरकिनार किया गया है । यह टोल एलीफैंट कॉरिडोर पर बना है व ढाल पर है । इस टोल पर कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है । सोमवार को ही एक  तेज़ रफ़्तार डम्पर की टक्कर से दो व्यक्तियों को जान गवानी पड़ी है । कांग्रेस संगठन सरकार से इस टोल को हटाने की मांग करता है ।
परवादून जिला कांग्रेस द्वारा इस टोल को हटाने की मांग को लेकर डोईवाला क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

Exit mobile version