Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

देहरादून। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कीएक व्यक्ति साला वाला पुल से नीचे गड्ढे में गिर गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से व्यक्ति को नाले से निकाला और 108 की मदद से कैलाश अस्पताल में पहुचाया गया जहां इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत होना बताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यक्ति साला वाला पुल पर दीवार पर बैठा हुआ था तथा अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे गिर गया मृतक कालिदास मार्ग पर किराए पर अकेले रहते थे तथा उनका परिवार विदेश में रहता है। मृतक की पहचान अरुण थापा पुत्र स्व. भीम सिंह उम्र 72 वर्ष निवासी कालिदास मार्क हाथीबड़कला देहरादून के रुप में हुई।

Exit mobile version