Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

धरोहर में होगी एक शाम शहीदों के नाम 3 नवंबर को होगा आयोजन

One evening in the heritage, the name of the martyrs will be organized on November 3

देहरादून: रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित धरोहर के सांस्कृतिक कार्यक्रम भले ही समाप्त हो गए हों लेकिन यहाँ मेला अब भी चल रहा है। 3 नवम्बर को यहां हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। धरोहर के आयोजक सुनील वर्मा ने बताया कि इस दीपावली शहीदों को याद किया जाए इसके लिए धरोहर में ये शाम रखी गयी। बताया कि किन्ही कारणों से भले ही सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हो गए हों लेकिन मेला 6 नवम्बर तक चलेगा। वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने कहा कि एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित, पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वास डाबर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा।

Exit mobile version