Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

श्री गंगोत्री धाम व श्री यमोंत्री धाम की यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल एंव अन्य हिन्दु संगठनो द्वारा पैदल यात्रियों को शीतल गुलाब पेय पिलाया गया

ज्योति यादव, रानीपोखरी। आज पावन पर्व अक्षय तृतिया,भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं श्री गंगोत्री धाम और श्री यमोंत्री धाम की यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर हिन्दु संगठनो,श्री राम सेना,विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल एंव अन्य हिन्दु संगठनो के साथ मिलकर रानीपोखरी चौक पर यात्रीगणों, पैदल यात्रीयो एंव स्थानीय निवासियों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था करायी गयी।

हजारो यात्रियो को बडी संख्या में शीतल गुलाब पेय पिलाया गया ।
यात्रीगणो ने श्री राम भक्तो को आशीर्वाद एंव धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत प्रतिनिधी सतीश सेमवाल ,क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीपोखरी, सुनील यादव, नरेश उनियाल, मनोज शर्मा, सुमित, राजधरन,अविनाश सिंह, नितिन सिंह,भूपेंद्र, अजय,अंकुश,हर्ष, बिजेंदर, अभिषेक,राजीव चौधरी, शिवमजी आदि अनेक श्री राम भक्त उपस्थित रहे।

Exit mobile version