Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर फास्टेस्ट मूवर सिटी व अटल निर्मल नगर पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष में किया सम्मान समारोह….!

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला को अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अन्तर्गत राज्य मे तृतीय स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य मे पालिका द्वारा समस्त कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह एवं दोपहर के सामूहिक प्रतिभोज आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित्रा मनवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोईवाला द्वारा की गयी तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया परमीत कुमार, सफाई निरीक्षक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे सभासद संदीप सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार, शसंजय खत्री, अवतार सिंह सैनी, राकेश डोभाल, मनमोहन नौटियाल द्वारा पालिका के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया तथा सभी कर्मचारियों को लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

उत्तम सिंह नेगी अधिशासी अधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को सम्मानित होने पर बधाई दी गई तथा आगे भी उत्साह के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया जिससे भविष्य मे नगर पालिका परिषद् डोईवाला को स्वच्छता के मानकों पर राज्य मे प्रथम स्थान प्राप्त हो सके।

उपस्थित सभासदगणों एवं सभासद प्रतिनिधियों को स्वच्छता के क्षेत्र मे अपने-अपने वार्डो मे किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों हेतु पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी कर्मचारियों को शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम मे लेखाकार सतीश चमोली, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक रविन्द्र सिंह पंवार, अवर अभियंता अखिलेश खण्डूरी, लिपिक रोशन सिंह बिष्ट, अश्विनी, अरुण आदि सभी पालिका के लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version