Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नव वर्ष के मौके पर तेलीवाला गांव कि कई महिलाओं व पुरुषों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन… हुआ विशाल जनसभा का आयोजन..!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज डोईवाला विधानसभा के तेलीवाला गांव के वार्ड न 15 में जिला अध्यक्ष सरदार भजन सिंह की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने एक विशाल जनसभा का आयोजित किया।

जिसमे तेलीवाला गांव के सैकड़ों महिलाओं व आदमियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा, और सदस्यता ग्रहण की, जिसमे युवा नेता आफताब अहमद ने इस मीटिंग का आयोजन किया, जिला अध्यक्ष  विजय सिंह पंवार और अशोक सेमवाल ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर लोगों का स्वागत किया। जिलाअध्यक्ष अल्पसंख्यक सरदार भजन सिंह ने आम आदमी पार्टी की खूबियों को लोगो में उजागर किया।

इसके अलावा अशोक सेमवाल ने भी पार्टी की नीतियों को लोगो की बीच में रखा, उनका जोश देखक महिलाओं ने उनसे अपनी राय रखी,, उन्होंने भरोसा दिलाया की आगमी नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी की अगर सीट आती है तो सारी समस्या दूर हो जाएंगी।

पार्टी का दामन थामने बालो में अमजद,आबिद,अकरम, तहसीन, हबीबा,हनीफा, खातून, साहिबा,, शाइस्ता, नूर साहिबा,जुले खान,मेहराज,हिना सितारा, शाइन हेमा, रफीकन,और सेकडो लोग शामिल थे।

मीटिंग का संचालन इकबाल मलिक मीडिया प्रभारी ने किया,इसके अलावा मोहम्मद नईम,इकरार अहमद, वरिष्ठ नेता भरत सिंह लोधी, अतहर अली, पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version