Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पब्लिक इंटर कॉलेज (PIC) किशोरी बालिकाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन…!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुपरवाइजर अनु बाला नौटियाल द्वारा बालिकाओं की स्वागत से किया गया।
जिसकी थीम “माहवरी में स्वच्छता हमारा अधिकार और कर्तव्य”पर आधारित रही।
डॉक्टर सुचिता रावत द्वारा बालिकाओं को स्वच्छता, साफ सफाई एवं नैपकिन के विषय में जानकारी दी गई।
सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां, लड़कों से किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, एविएशन, मीडिया हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही है। लेकिन फिर भी सामाज में लड़कियों को लेकर कई तरह की रूढ़िवादिता बनी है, जिसे तोड़ना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
यह दिन लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और लड़कियों के सशक्तिकरण व अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। ताकी लड़कियां अपने समझ आने वाली सभी चुनौतियों का समाधान कर सकें।
सुपरवाइजर रेनू लांबा द्वारा बालिकाओं को घर का बना था ना व संपूर्ण आहार के विषय में जानकारी तथा ब्यूटी टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम में सभी बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन दिए गए।

बाल विकास परियोजना की तरफ से कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओं के रूप में उमा बिजलवान, सरोजिनी गॉड, विनीता पाठक, माया चोपड़ा, रेनू लांबा, साधना,अन्नू नौटियाल, रेखा परिवल, महिला मंडल से रागिनी चौहान, वह समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिका कोमल, शशि ,आनंदी, अंजू, मंजू, संतोषी, किरण, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रही।

Exit mobile version