Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारतीय सविधान दिवस् के मौके पर, डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को माला व पुष्प किए गए अर्पण

On the occasion of Indian Constitution Day, garlands and flowers were offered to the statue of Dr. Ambedkar.

ज्योति यादव डोईवाला: आज डोईवाला के वार्ड नंबर 12 मे अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार के नेतृत्व में आज भारतीय सविधान दिवस के मौके पर डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा को माला व पुष्प अर्पण किए गए।
26 नवंबर का दिन हर भारतीय नागरिक के लिए बेहद खास होता है दरअसल यह वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था ! यह सविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है, इसीलिए हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर मनाया जाता है|
इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोनकर, मंडल कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार, चंद्रपाल, जग्गी राम, यश राज सोनकर, सनी प्रजापति, कृष्ण कुमार, आदि सभी लोग शामिल रहे|

 

Exit mobile version