Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सावन के पहले सोमवार के दिन हर हर महादेव से गूंजे शिवालय….

Oplus_0

ज्योती यादव,डोईवाला। पवित्र सावन मास के पहले सोमवार के दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए उमड़े।

सोमवार तड़के से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतार बंद हो गए थे, मंदिरों में दोपहर तक श्रद्धालु जल,शहद, दूध, दही से भगवान शिव का अभिषेक करने लगे। साथ ही श्रद्धालुओं ने सोमवार के दिन व्रत भी लिया मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

देहरादून रोड स्थित शक्ति भवन मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित देवेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना करने से आराधना करने वाले को मन मांगी मुराद मिलती है कहा कि भगवान शिव भोले हैं और लोगों की इच्छाओं को पूरा करते हैं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को उन्होंने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने के तौर तरीके भी बताएं।

Exit mobile version