Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मकर संक्रांति पर भाजपाइयों ने जगह-जगह बाटी खिचड़ी

ज्योती यादव,डोईवाला। मकर संक्रांति के उपलक्ष में जगह-जगह खिचड़ी वितरण किया गया, वही थानो रोड भानियावाला मे पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपाइयों ने खिचड़ी वितरित कर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया,

पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रमुख पर्व माना जाता है, यह पर्व सूर्य मकर रेखा में उत्तरायण हो जाता है तब यह पर्व मनाया जाता है! कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,रामेश्वर चौधरी, संदीप सिंह गणेश नौटियाल, सौरव भट्ट,सोनू गोयल, दिनेश सजवान,साहब सिंह, सागर जोशी, रश्मि कुर्ल, राजेंद्र छेत्री, प्रेम सिंह पम्मी राज,मंदीप बजाज,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर दुर्गा चौक सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भाजपा मंडल महिला मोर्चे की ओर से राज्य की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी वितरित की गई मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि इस दिन दान का बहुत बड़ा महत्व है दान करने से घर में सुख शांति रहती है हिंदू परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति पर लोग गंगा स्नान का विशेष महत्व मानते हैं और जगह-जगह हवन पूजन करने के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री महिला मोर्चा मंजू नेगी, मीना नैथानी, मधु भिडोला,रतना बुटोला, हेमलता जोशी, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी वर्षा वर्मा, कुसुम पवार, संगीता काला, पुष्पा भारद्वाज आदि महिलाएं मौजूद रही।

Exit mobile version