Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Omicron Danger : उत्तराखंड में बढ़ते ओमीक्रोन के खतरे को लेकर रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश

Omicron Danger

Omicron Danger

Omicron Danger : कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कल यानी 27/12/21 से सम्पूर्ण राज्य में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश निर्गत किए गए है।

Omicron Danger : विभिन्न स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया

रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए देर रात्रि को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में घंटाघर, दिलाराम चौक व अन्य विभिन्न स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों को रोककर उनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

Exit mobile version