Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राज्य किसन सैनिक एकता मंच के पदाधिकारी व क्षेत्रीय किसान पहुंचे डोईवाला शुगर मिल………

ज्योति यादव,डोईवाला। राज्य किसान सैनिक एकता मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रीय किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मुलाकात करने पहुंचे।

किसान दरपान बोरा ने बताया की मिल प्रबंधन की ओर से किसानों के हित और बेहतर सुविधा के लिए सभी प्रयास करने की बात कही गई।

अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया की नए पराई सत्र को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। शासन के आदेश के उपरांत नया पराई सत्र शुरू हो जाएगा। नए पराई सत्र में शुगर मिल को उच्च स्तरीय तरीके से चलाया जाएगा और किसानों की हर समस्या का समाधान होगा।

इस वार्ता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,ईश्वर चंद्र अग्रवाल, राज्य किसान सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राणा, संरक्षक उदय चंद्रपाल, सचिव जरनैल सिंह, महासचिव दरपान बोरा, कैप्टन रिटायर अशोक कुमार वर्मा, ,वन विभाग से रिटायर फोस्टर पृथ्वी,नरेंद्र सिंह लोधी, भूप सिंह, डोईवाला एवं खेरी के अध्यक्ष  कमल अरोड़ा , विक्रम , अवतार सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, गौरव मल्होत्रा, दीपक पाल, परमजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, बिल्ला भाई, तरसेम सिंह आदि अन्य मौजूद रहे।

 

Exit mobile version