Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

श्री दुर्गा महिला मंडल गार्डन कॉलोनी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ज्योति यादव,डोईवाला। श्री दुर्गा महिला मंडल गार्डन कॉलोनी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कीछोटे बच्चों के खलने के लिए झूला लगवाने, कॉलोनी के मेन गेट पर दोनों तरफ सीसी टीवी कैमरे लगवाने और समय-समय पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ कीटनाशक दवाई का छिड़काव होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि खैरी रोड गार्डन कॉलोनी वार्ड नंबर 13–14 के अंतर्गत आते हैं कॉलोनी की पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे होने से बरसात का पानी भर जाता है जिससे दुर्घटना हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजना बिष्ट, महामंत्री रजनी देवी, आशा देवी, सीता देवी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version