Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून बच्ची के साथ कर रहा था अश्लीलता, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

public ne ki pitai

देहरादून :बतादें ताजा मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला से सामने आय़ा है जहां लोगों ने एक दुष्कर्मी को पकड़ा और जमकर धुनाई की। लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया व्यक्ति वहां बच्ची से छेड़खानी कर रहा था। वहां मौजूद महिलाओं ने व्यक्ति को पकड़कर जमकर गालियां दी औऱ गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना है कि व्यक्ति नशे में धुत्त था औऱ वहां खेल रही बच्ची को पकड़कर अश्लील हरकत कर रहा है। इतने में वहां मौजूद महिला की नजर उस पर पड़ी। मौके पर मौजूद महिलाओं ने आरोपित की जमकर धुनाई की। वहां मौजूद व्यक्तियों ने महिलाओं को रोका औऱ पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वीडियो बनने तक पुलिस मौैके पर नहीं पहुंची थी। महिलाओ का आरोप है कि पकड़ा गया व्यक्ति बच्चों के साथ छेड़खानी करता है।

Exit mobile version